बेटियाँ हमेशा से ही
पापा की लाड़ली होती है.. जहाँ बचपन से ही लड़कों पर पापा का गुस्सा और क्रोध रहता
है वहीं लड़कियों पर उतना ही प्यार और लगाव.. यह एक ऐसा रिश्ता है जो शायद दुनिया
के किसी भी रिश्ते से ऊपर है.. जिसमें शब्द कम हैं लेकिन एहसास ज्यादा l आपको
हो सकता है लगता हो कि पापा लोग अक्सर Rude होते हैं..
क्योंकि अपने प्यार को वो शब्दों में जाहिर नहीं कर पाते.. लेकिन क्या सिर्फ
शब्दों से कहना ही प्यार है...? नहीं और इस बात का उदाहरण है
एक पिता और बेटी का प्रेम l सिर्फ एक पिता ही नहीं.. एक बेटी भी अपने पिता की खुशी के लिए कुछ भी कर सकती है.. पिता
बेटी का ये एक तरफा प्रेम नहीं बल्कि एक अनकहा प्रेम है जो दोनों तरफ से बराबर है,
जो अनूठा है l
मुझे हमेशा से ही इस
वजह से थोड़ा सा कम प्यार मिला.. क्योंकि जहाँ मेरी और मेरी बहन की किसी ज़िद की
बात आती थी तो हमेशा उसकी ही जीत होती थी.. तब से आज तक मैं अपनी बहन को मोटी कहकर
ही बुलाता हूँ.. क्योंकि कितनी भी उसकी ज़िद पूरी हो जाए उसका मेरी डांट लगवाने या
फिर मुझसे लड़ने से कभी पेट नहीं भरता और पापा हमेशा उसकी ही साइड लेते हैं l
बेटा हो या बेटी, एक
पुरुष की जिन्दगी में पिता बनते ही कई बदलाव आते हैं। लेकिन जब वह बेटी का पिता
बनता है, तो उसमें भावनात्मक रूप से बड़ा बदलाव आता है। वो
पहले से अधिक इमोशनल हो जाता है और अपनी बेटी को अधिक प्यार करता है।
बचपन से ही बेटियों के
अन्दर यह विश्वास पैदा हो जाता है कि उसके पापा उसकी खुशी के लिए पूरी दुनिया से
लड़ सकते हैं और उसे हर चीज दिला सकते हैं। इसलिए उसके पापा उसके लिए केवल पापा
नहीं, उसके हीरो बन जाते हैं।
बेटियां खुद को सबसे
अधिक सुरक्षित तब मानती हैं जब वे अपने पापा के साथ होती हैं। पापा के साथ ही
उन्हें सुकून का एहसास होता है।
एक बेटी को ये विश्वास
होता है कि कुछ भी हो जाए, उसके पापा उसके हर सपने को पूरा करेंगे। चाहे
कितनी ही परेशानी क्यों ना हो, लेकिन वो उसकी इच्छा जरूर
पूरी करेंगे l
पूरी दुनिया साथ छोड़ दे, लेकिन
पापा हमेशा उम्र के हर पड़ाव पर सपोर्ट करेंगे, यह विश्वास हर
लड़की के मन में होता है।
तो इस Daughter's Day पर हर उस लड़की का सम्मान करे जो किसी की बेटी है और जो अपने फैसले अपने
पिता की खुशी को ध्यान में रख कर लेती है और हर उस पिता को नमन जो अपनी बेटी के मन
को बिना उसके कुछ कहे ही समझ जाते हैं l

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
आपकी प्रतिक्रियाओं का स्वागत है...