Follow Us @himanshujaiswal2711

शुक्रवार, जुलाई 15, 2022

A realization!

जुलाई 15, 2022 0 Comments

 



See, I don’t want you to fall in love. Falling is what usually leaves you broken. I want you to walk into it sober as fuck, with all your senses awake. Because when it comes to love and perfect timing, there is no alarm clock waking you up. There is just a gut feeling which has nothing to do with butterflies. It’s that calm, matter-of-fact realization when it’s a monotonous Monday and she’s sitting beside you on a garden bench or in some restaurant, looking like she traveled halfway across the city to meet you because she did, she wanted to see you, she wanted to tell you about that one asshole for the 100th time and you simply sit there and smiling, watching her throwing her hand and making faces, ordering her favorite food and eating like nuts and you can’t help but wonder how you want to kiss her even if it’s for the first time or 500th time, or how you keep hearing her banter for the rest of your life and never get tired of it.

बुधवार, जून 29, 2022

मेरी प्रार्थनाओं में तुम

जून 29, 2022 0 Comments

 



नहीं मैं उसे बदलना नहीं चाहता। मैं ये भी नहीं चाहता कि वो जैसी थी वो वैसी हो जाए। वो जैसी है मुझे वैसी ही उतनी ही पसंद है जितनी पहले थी। मुझे पता है वक़्त और हालात इन्सान को तबियत से बदल देते हैं। लेकिन वो ये नहीं है। यह उसका सच नहीं है। और वो ऐसे कभी दिल से खुश नहीं रहेगी। उसने अपने दिल को इतनी गहराई में महफ़ूज़ कर दिया है, जिसके ऊपर इतनी सतहें हैं कि उन्हें पार करके मोहब्बत की एक रौशनी भी नहीं पहुँच पा रही है। प्यार ही तो है जो हर दर्द को भगा सकता है, प्यार ही तो ज़िन्दगी को फिर से सजाता है। 


शायद एक बात उसकी सही है। सब वक़्त के साथ अपने आप सही हो जायेगा। लेकिन क्या वक़्त के साथ सब सही होता है या फिर हमें वैसे ही रहने की आदत पड़ जाती है? मैं उसे किसी तकलीफ़ में नहीं देख सकता। उसका हर एक दुःख मुझे अन्दर से परेशान करता है। बीते दिनों मुझे एक बात पता लगी है हम जैसे बाहर से होते हैं, जैसा बाहर से दिखते हैं मजबूत, हंसमुख हमेशा वैसे अन्दर से नहीं होते। अन्दर से हम बहुत डरे हुए, बहुत ख़ामोश, एक घबराए सहमे बच्चे जैसे भी हो सकते हैं जिसके लिए सबकुछ अस्थायी है। कुछ भी हो सकता है जैसा डर है।

 

वो मेरी प्रार्थनाओं में हमेशा से है और हमेशा रहेगी। कोई अगर किसी रब से अपने रब की खुशियाँ मांगे तो उसे मिल जाती होंगी न? कहीं रब नाराज़ तो नहीं हो जाते होंगे कि मेरे आलावा तुम्हारा कोई और रब कैसे हो सकता है।


-हिमांशु जायसवाल

बुधवार, जून 22, 2022

एक सुख भरा दिन

जून 22, 2022 0 Comments


आज ख़ुशी का दिन है। सब सही से हो गया। हम अपने-अपने डरों में कितने बदल जाते हैं न? वो भी तब जब वो डर हमारा सबसे बड़ा डर हो। हमारे डर, हमारी कमजोरियाँ, हमारा प्रेम शायद इनके समानुपात से ही हम जैसे हैं वैसे बनते हैं। खैर अब कोई डर नहीं। 😊 सब सही है अब और अब सब सही होगा। अच्छे लोगों के साथ हमेशा अच्छा ही होता है। उनके साथ हमेशा अच्छा ही होना चाहिए। 


खुश हूँ मैं बहुत खुश। उसके चेहरे पर मुस्कुराहटें बनी रहे। वो सारी खुशियाँ डिजर्व करती है ऐसे डर नहींउसे इस दुनिया की सारी खुशियाँ मिलें। उसका हर एक सपना पूरा हो जाए चाहे वो छोटे से छोटा हो। वो हमेशा स्वस्थ रहे और खुश रहे। और वो सभी लोग स्वस्थ रहें और खुश रहें जिनसे उसे मोहब्बत है


आज ख़ुद से पहली बार मैं किसी मंदिर में गया। मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं कभी भी जाऊंगा वो भी ख़ुद से। मैंने कृष्ण को हमेशा माना है, उनकी सीखें जानी हैं और समझने की कोशिश की है। मंदिर जाना मैंने कब छोड़ा था ये तो मुझे ठीक से याद नहीं लेकिन क्यों छोड़ा था ये ठीक से याद है। मेरी नारज़गी मंदिरों से नहीं थी मेरी नाराज़गी भगवान से थी। मुझे कोई दुःख मिला तो मैंने उसे चुपचाप बिना किसी से कहे सह लिया लेकिन जिनसे मुझे मोहब्बत थी जो मेरे दिल के करीब थे और जिन्होंने तुम पर आँख बंद करके भरोसा किया उनका कराहना भूल कर मैं कैसे तुम्हारा सज़दा कर लेता? मैं फ़िर खुद से नज़रे कैसे मिला पाता? लेकिन आज बहुत दिन बाद वहाँ एक सुकून सा मिल रहा था। जब गया था तब दिल बहुत घबराया हुआ सा था। लेकिन वहाँ जाते ही सब गायब हो गया। मैंने आँखे बंद करी और अपना सर झुका दिया! ऐसा लगने लगा जैसे सब ठीक होगा अबमैं बहुत देर वहाँ ऐसे ही बैठा रहा। और सब ठीक हो गया! सर्ज़री सफ़ल रही मुझे नहीं पता मेरी रब ने सुनी या नहीं, मुझे नहीं पता ये पंडित जी से उस पूजा कराने के कारण था या नहीं क्योंकि मैं भले ही रब को कृष्ण के रूप में मानता हूँ लेकिन बाकी सब को शायद नहीं लेकिन इस बार पहली बार उन्होंने मेरा यकीन नहीं टूटने दिया


सच कहती है वो लोगों का बदल जाना एक अटल सत्य है। मैं भी धीरे-धीरे बदलने लगा हूँ। मैं उसके जैसे होने लगा हूँ। 


शायद उसे यह पता नहीं है कि ये जो डर उसका है वो मेरा भी सबसे बड़ा डर है और मैं तो छोटी-छोटी बातों में भी डर जाता हूँ और पहले से ही ढेर सारी एहतियात बरतने लगता हूँ
। मम्मी बोलती भी हैं क्या बच्चों जैसी हरकतें करने लगता हूँ मुझे जरा सा भी कुछ होता है तो। हाँ, मैं मोहब्बत में एक बच्चा सा हूँ 

बुधवार, जून 15, 2022

मोहब्बत

जून 15, 2022 0 Comments


कहते हैं मोहब्बत दुनिया की सबसे पाक़ चीज़ है। जिसे अपना करना हो पहले उसका होना पड़ता है, उसे आज़ाद करके। क्योंकि मोहब्बत अपनी मर्ज़ी से खुले पिंजरे में कैद होने का नाम है। मोहब्बत दूर नहीं जाने देती लेकिन पर भी नहीं कतरती, परवाज़ नहीं रोकती। यह धीमे-धीमे फ़ासला ख़तम करती है। मोहब्बत हमें बेहतर इंसान बनाती है। सही और गलत में फ़र्क करना सिखाती है। मोहब्बत ही हमें बताती है कि मोहब्बत में पाना सब कुछ नहीं होता। मोहब्बत में सिर्फ़ यह मायने रखता है कि कोई तुमसे सच्ची मोहब्बत करता हो। 


मोहब्बत अंधी नहीं होती। यह फ़राख-दिल होती है। ऐब देखती है मगर नज़रंदाज़ कर देती है। क्या हमें किसी से सिर्फ़ तब ही मोहब्बत हो सकती है जब वो हमारे लिए कुछ करे? क्या मोहब्बत इतनी ख़ुदगर्ज़ होती है? मैं नहीं मानता। 


दिल के साथ ज़िद नहीं करते चुपचाप दिल की मान लेते हैं। अगर दिल को जीतता हुआ देखना चाहते हो तो दिल को हारकर देखो।  लेकिन मन अगर फिर भी परेशान हो तो अपने दिल की मानकर अक्ल की ऊँगली थाम लो और जितने भी ज़हनी सवाल हों उनके जवाब खुद ढूँढ लो। सच्ची मोहब्बत हर आजमाइश की गुंजाइश रखती है। लेकिन फिर मोहब्बत भी टूटकर करनी होगी। 


मोहब्बत के बदले इंसान सिर्फ मोहब्बत चाहता है। उसे और कुछ नहीं पसंद आता। मोहब्बत में इन्सान दिल में जगह चाहता है सिर्फ़ ज़िन्दगी में नहीं। किसी के दिल में जगह होने में और उसकी ज़िन्दगी में जगह होने में फ़र्क होता है उतना ही जितना जीने और ज़िन्दा रहने में। 



- हिमांशु जायसवाल

गुरुवार, जून 09, 2022

उसकी मुस्कुराहट

जून 09, 2022 0 Comments



कल रात बहुत उदास गुजरी। आज का दिन उससे भी ज़्यादा उदास है। मैं कहता नहीं लेकिन हॉस्पिटल्स मुझे अच्छे नहीं लगते। एक अजीब सा एहसास होता है उनके आसपास होने पर। एक अजीब सी महक एक अजीब सी कंपकंपी। मुझे कुछ भी इतना नहीं डराता जितना कि हॉस्पिटल्स।

 

जिंदगी कभी-कभी बहुत इम्तिहान लेती है। कुछ नहीं समझ आता कि कुछ लोगों को इतने इम्तिहान क्यों देने होते हैं। शायद अच्छे लोग, सच, ईमानदारी, मोहब्बत, जिंदादिली मुश्किलों से इतनी घिरी हुयी इसलिए होती है क्योंकि यह आसान नहीं। ये सब मुश्किल लफ्ज़ हैं। दुनिया आसान कामों की तरफ ज़्यादा भागती है।

 

मैंने कभी अपने लिए दुआएं नहीं पढ़ीं और न ही कुछ माँगा है। मैं रब से बहुत दिनों से नाराज़ चल रहा था। लेकिन कल रात को मैं अपना सर सज़दे में झुकाए बैठा रहा। मुझे नहीं पता रब से नाराज़ होने के बदले क्या वो भी नाराज़ हो जाता है। मुझे ये भी नहीं पता कि अब मेरे लिए कोई रब है भी या नहीं। लेकिन बहुत दिनों के बाद जाने कहाँ से उसे लेकर एक विश्वास मेरे दिल के अन्दर घर कर गया है। शायद ये सज़दा उसी विश्वास के आगे था। मैंने अपनी आँखे बंद करी और तभी एक मुस्कराहट मेरे सामने आ कर ठहर गयी। धीरे-धीरे उसका चेहरा बनने लगा। फिर वो आँखे बनी जो मुस्कुरा रहीं थी। मैंने रब से इसी मुस्कुराहट को मांग लिया। 


हिमांशु जायसवाल

रविवार, जून 05, 2022

Do not look for somebody your parents or society approves of

जून 05, 2022 0 Comments

 

Do not look for somebody your parents or society approves of.

Look for someone who won’t compel you to change but their influence will change your perspective towards life.

Look for someone who is the alone corner of peace in this chaotic world.

Look for someone who matches your madness and dilutes your rage effectively.

Look for someone who isn’t a mere habit whenever you feel lonely but you actually want to be with them wholeheartedly.

Look for someone who isn’t necessarily in love with you but is willing to take chances for you.

Look for someone who isn’t good at reading your heart or mind at once but will learn tricks to unravel the reasons behind your particular behavior.

Look for someone who does not certainly buy you expensive gifts but does little things to bring a smile to your face.

Look for someone who corrects you in need and appreciates your worthy efforts.

Look for someone who supports your impossible dreams with faith in their eyes.

Look for someone who won’t necessarily romanticize stuff but still make you go weak at your knees.

Look for someone whose smile makes your day and tears rip your heart.

Look for someone who knows how to hold you right just to make things look better.

Look for someone whose heart is the most beautiful thing about them.

Look for someone who wants to kill you in anger but still won’t do that cause of their love for you.

Look for someone who is worth waiting for forever.

Look for someone who comforts your bare soul.

Look for someone who feels like a home to your splintered soul in hard times.

People, places, emotions, or circumstances will change but choose somebody who has that everlasting tenacity to fight for your relationship no matter what. 

In end choose somebody with whom you want to travel the world and most verily to your very own dark untouched parts of the mind, heart, and soul.

Nobody is going to be perfect, and no relationship is ideal. 
Take a panoramic view of love before choosing your most awaited special someone.

Old School Love!

जून 05, 2022 0 Comments



I am not one of those who "play the field", casual is something I cannot understand. I miss the kind of love that is addressed as 'Old School' by our generation. Social media has successfully plagued the concept of love; it has been afflicted to the extent that people are comfortable falling in love sitting behind digital screens. Love nowadays starts with a click of a friend request and ends as easily with blocking the person. This is not the love I am cut out for and hence I am going to wait to bump into someone who shares the same idea of love as me. Love for me is slow; it revolves around respect and trust which only grows with time. 

I believe in chivalry where holding doors open and pulling chairs, doesn't make us seem any less in front of the girl we love. Lying down under the open sky and staring at the stars in silence with her just holding my hand is what my idea of affection is. Love doesn't make long spells of silence awkward, it makes those moments exceptionally special because silence at times is the greatest conversation ever.

I want a love where the first or even the fifth date doesn't have to end with a kiss; it should end with the physical intimacy only because we both feel it is the right thing to do. I want the love that I see only between the older couple. The love I see in black and white movies. The love that is apparent between that old couple silently sharing an ice-cream. The love where break-ups and divorces are never an option, facing the storm together is.

I want a love where we both are each other's biggest critics and strongest cheerleaders. Love for me is when I can share my deepest thoughts and darkest secrets without the fear of being judged. It is when you still believe in writing love letters and sending out handwritten cards. It is when you do that silly dance in the rain together. It is never letting her hand slip away because the space between your fingers is made just for her to fit in.

I am not one of those boys who know how to date, hold a drink, and look smart at parties but I am definitely the kind who knows how to fall in love and most importantly, stay in love. I am guilty of sounding old-fashioned but my little heart still believes in the old thought of 'Making Relationships Work'.

Staying in love until death is old school. Sticking by when hell breaks loose is old school. Accepting each other' completely is old school. Taking relationships seriously is old school. Promising to grow old together is old school and I love old school. My idea of a relationship may sound weird to most people in our generation but maybe someone out there will be in sink with my idea of love. Till then my shoes will have to walk those miles alone inching a little closer every day towards her!!!